लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- कुम्भी विकास खंड स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन नई बाईपास स्थित साईं विवाह भवन में किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमन गिरि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा के महत्व और गोला क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज और क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी दें। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। उपस्थित शिक्षकों और ग्राम प्रधानों ने शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। अंत में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.