औरैया, फरवरी 22 -- बिधूना, संवाददाता। क्षेत्र के हरचन्दपुर में रविवार को अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई और कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार प्रजापति व मुख्य महासचिव अमित बाबू प्रजापति ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और संगठन उसका आधार। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मनोनीत सदस्य ईमानदारी, कर्मठता और संवैधानिक मर्यादाओं के साथ समाज हित में कार्य करेंगे। अंत में उपस्थित लोगों ने समाज के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर रामकृपाल प्रजापति, विद्यासागर प्रजापति, आलोक प्रजापति, वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.