रुद्रपुर, मार्च 1 -- खटीमा, संवाददाता। क्षेत्र के प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. जगदीश पंत कुमुद को राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा साहित्य और संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए अखिल भारतीय साहित्य परिषद उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा हल्द्वानी में आयोजित युवा सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र की उपस्थिति में साहित्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पवन द्वारा डॉ.जगदीश पंत कुमुद को प्रदेश अध्यक्ष और सौरभ पांडेय को प्रदेश महामंत्री घोषित किया गया। डॉ.पंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मेसी अधिकारी के पद पर सेवारत हैं और साहित्य के क्षेत्र में अखिल भारतीय स्तर पर उनकी पहचान है। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ़ सिद्धेश्वर सिंह, हिमांशु बिष्ट, वरुण अग्रवाल, डॉ़ महेंद्...