दुमका, जनवरी 7 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। पीएमश्री मध्य विद्यालयकुमीरदहा में मंगलवार को गुरुगोष्ठी हुई। प्रथम पाली में रानेश्वर अंचल 1 की शिक्षकों की गुरुगोष्ठी हुई। जबकि द्वितीय पाली में रानेश्वर अंचल दो के शिक्षको के गुरुगोष्ठी हुई। गुरुगोष्ठी में मुख्य रूप से शिशु पंजी सर्वे की कार्य युद्धस्तर पर सम्पन्न करने की निर्देश दी गई। वहीं बताया गया कि ठंड को लेकर छात्रों के लिए स्कूल में छुट्टी है। लेकिन शिक्षक को तय समय पर स्कूल पहुंचकर बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना आवश्यक है। आकर्षक स्कूल परिसर एवं किचेन गार्डन को लेकर शिक्षकों को निर्देश दी गई। गुणवत्ता पूर्ण एमडीएम को लेकर भी शिक्षकों कड़ी निर्देश दी गई। मौके पर बीपीओ मोहन ठाकुर, बीपीओ अवधेश कुमार, सीआरपी समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.