चम्पावत, मई 31 -- जगदीश राय, लोहाघाट। विकासखंड बाराकोट में चौमेल के कुमालेश्वर मंदिर में दो दिवसीय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान रामायण पाठ करने के लिए दूर-दराज से लोग चौमेल पहुंचे। रविवार को पुरोहित महेश पाठक और गणेश दत्त जोशी ,त्रिलोचन पांडेय, रमेश पांडेय ने पूजा अर्चना संपादित कराई। मंदिर के पुजारी दीवान सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने रामायण की स्वर लहरियां का गायन कर क्षेत्र को भक्ति के रस में सराबोर कर दिया। चामी, चौमेल, सुतेड़ा, चांचड़ी, वल्सों, चमरोली, मऊ, सिमैला, खेती काकड़ी, सील बरुड़ी आदि क्षेत्रों से लोग पहुंचे। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश महर, शिव दत्त जोशी, टीका सिंह धामी, गोपाल सिंह, रमेश बिष्ट, जगदीश महर, विजय सिंह, मथुरा दत्त जोशी, अशोक महर, हरीश सि...