नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- राज्यसभा में राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने के बाद से आम आदमी पार्टी के कामकाज के तरीके और आंतरिक लोकतंत्र को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है। आप के कई वरिष्ठ नेताओं ने राघव चड्ढा पर सदन में आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर नहीं बोलने और भाजपा सरकार से सवाल नहीं करने के आरोप लगाए। साथ ही, पार्टी लाइन से हटकर काम करने के भी आरोप लगाए। इस सबके बीच आप के संस्थापक सदस्य रहे हिंदी जगत के मशहूर कवि कुमार विश्वास का करीब डेढ़ साल पुराना एक बयान वायरल हो रहे है। इसमें उन्होंने राधव चड्ढा पर कार्रवाई की भविष्यवाणी की थी। एक पॉडास्ट इंटरव्यू के दौरान कुमार विश्वास कहते हैं, ''आम आदमी पार्टी में अगला शिकार कौन होगा? अगला शिकार वह बालक है जिसकी खुद की कोई औकात नहीं है, बस वह लोकप्रिय हो गया है। हीरोइन (परिणीति चोपड़ा) से शादी कर ली है। ...