भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल की अनुशंसा पर नवगछिया के दुर्गा स्थान रोड निवासी, जदयू के पूर्व जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर को पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल अंतर्गत मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन सत्र 15 अगस्त 2026 तक के लिए किया गया है, जिसे सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त है। कुमार मिलन सागर ने सांसद अजय कुमार मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके मनोनयन पर अजीत कुमार पटेल, प्रशांत कन्हैया, मुकेश राणा, दीपक भगत ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.