पटना, मार्च 19 -- रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने पटना निवासी कुमार पाटलिपुत्र सिंह सुशील को प्रवक्ता मनोनीत किया है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर दी। मनोनयन पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता माधव आनंद, विधानसभा में सचेतक स्नेहलता कुशवाहा, विधायक रामेश्वर कुमार महतो, सुभाष चंद्रवंशी, प्रशांत पंकज और हिमांशु पटेल ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...