कुमार कार्तिकेय चौक के निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
रामपुर, मई 3 -- रामपुर। कुमारतनय वैश्य समाज के सदस्यों ने कुमार कार्तिकेय चौक के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को नगर विधायक आकाश सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। कुमार तनय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक श्रीश गुप्ता ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि दो वर्ष पूर्व स्वजातिय समाज के प्रतिनिधिमंडल की ओर से शहर विधायक आकाश सक्सेना से मिल कर स्टार चौराहे का नाम कार्तिकेय चौक रखने की मांग की थी। लेकिन अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरु नही हुआ है। नगर विधायक आकाश सक्सेना ने शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कुमारतनय सभा के संरक्षक परितोष चांदीवाला, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, राजन गुप्ता, सुनीत गुप्ता ,माधव गुप्ता ,आशुतोष गुप्ता, सचिन मोहन गुप्ता,विशाल गुप्ता, प्रशांत गुप्ता ,राहुल गुप्ता,सौरभ पाठक, गोपाल शर्मा आदि शामिल रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.