कुमारी साक्षी ने वियतनाम में कुश्ती में जीता कांस्य
बिजनौर, जून 3 -- हीमपुर दीपा। दयानंद जनता इंटर कॉलेज हीमपुर दीपा की छात्रा कुमारी साक्षी कक्षा 11 की छात्रा ने कुश्ती चैंपियन एशियाई प्रतियोगिता 2026 जो 25 से 27 मई तक वियतनाम में आयोजित हुई में कांस्य पदक जीता। इससे पूर्व 20 से 28 अप्रैल तक महाराष्ट्र में आयोजित हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में साक्षी ने गोल्ड मेडल जीता था। साक्षी की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कुमारी साक्षी एक छोटे किसान परिवार में जन्मी बेटी है वह एक होनहार खिलाड़ी है इस उपलब्धि से वह अपने विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। विद्यालय प्रधानाचार्य योगेश पाल सिंह ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने पर गांव में जश्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.