रिषिकेष, अप्रैल 10 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के देहरादून आगमन की तैयारी को लेकर बैठक की। वक्ताओं ने शनिवार को देहरादून में होने वाली सभा में कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में शिरकत करने का आह्वान किया। शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह ने कहा कि 11 अप्रैल को देहरादून स्थित श्री गुरुनानक वेडिंग पॉइंट में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा की सभा होनी है, जिसमें कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और सभी अनुषांगिक संगठन एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, ओबीसी, एससी प्रकोष्ठ आदि के कार्यकर्ता शिरकत करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए। मौके पर कांग्रेस नेता जयेंद्र र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.