कटिहार, फरवरी 28 -- मनिहारी नि स कुमारीपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या नौ पर व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर शुक्रवार को केंद्र पर पदस्थापित सहायिका सहित एक दर्जन से अधिक किशोरी धात्री महिला तथा छोटे छोटे नोनिहालो के अभिभावकों ने सेविका के विरोध में प्रदर्शन किया। सहायिका बंदना देवी ,मसीना खातुन, लैली खातुन, बीबी सलेहार, मोमिना, अफसाना खातुन, रोमिला,अफसारा खातुन आदि महिलाओ ने बताया कि सेविका अपनी मनमानी चलाती है। ना ही सेविका आंगनबाड़ी केंद्र आती है और ना ही गर्भवती, धात्री , कुपोषितो के बीच टीएचआर का वितरण करती। शुक्रवार के दिन मेन्यू के अनुसार बच्चों को अंडा देना था। परंतु सेविका के पुत्र केंद्र पहुंच कर एक अंडा का चौथाई भाग बच्चों को दिया है। सहायिका ने बताया कि विरोध करने पर सेविका के पुत्र मारपीट पर उतारू हो जाते है। इस बाबत सीडीपीओ ...