दरभंगा, दिसम्बर 23 -- बेतिया/ चनपटिया,बेप्र/नसं। विधानसभा चुनाव में एनडीए के ऐतिहासिक जनादेश के बात कुमारबाग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आभार यात्रा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। सीएम के आगमन को लेकर तैयारीयों का दौर तेज हो गया है। सीएम के संभावित आगमन को लेकर सोमवार देर संध्या जिले के वरीय अधिकारियों ने कुमारबाग का दौरा किया। मुख्यमंत्री की संभावित 26 और 27 दिसंबर को लेकर सभा स्थल, हेलीपैड आदि को लेकर बड़ी अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के ऐतिहासिक जनादेश के बाद पश्चिम चंपारण जिले से कर्जकर्ताओं और मतदाताओं से सीधा संवाद करने के लिए आभार यात्रा शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर आभार यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू करते हैं तो इनकी यह 16वीं य...