कुमारधुबी नियोजनालय में 23 को भर्ती कैंप, 195 पद
धनबाद, मई 21 -- धनबाद। कुमारधुबी नियोजनालय में 23 मई को भर्ती कैंप लगेगा। तीन कंपनियों में 195 वैकेंसी जारी की गई है। लड़कियों के लिए 25 पद हैं। फ्रेशर के लिए वैकेंसी है। न्यूनतम योग्यता आठवीं से मैट्रिक, इंटर, आईटीआई पास है। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग वेतन निर्धारित है। अधिकतम वेतन 16 हजार है। अभ्यर्थियों की पोस्टिंग ओडिसा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बेंगलुरु, कोलकाता समेत अन्य शहरों में होगी। मूल प्रमाण-पत्र, बायोडाटा समेत अन्य प्रमाण-पत्र लेकर आना जरूरी है। नियोजनालय ने संबंधित निर्देश जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.