चाईबासा, जुलाई 1 -- मझगांव। कुमारडूंगी प्रखंड स्थित एकलव्य विद्यालय परिसर में बुधवार को विधायक निरल पूर्ति ने विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। विधायक ने कहा कि आधुनिक संसाधनों और सुरक्षित परिसर से छात्रों की पढ़ाई में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में रंग-रोगन, परिसर का सौंदर्यीकरण, पीसीसी सड़क, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे। स्ट्रीट लाइट लगने से रात में भी परिसर रोशन रहेगा और छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षक, ग्रामीण तथा बड़ी संख्या में...