चाईबासा, मार्च 10 -- मझगांव। स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी में कोल्हान हिंद के बैनर तले कोल्हान हेल्पिंग हैंड के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता मायाधार बेहरा थे। शिविर में अजय टूटी व उसकी धर्मपत्नी मंजू टूटी ने एक साथ रक्तदान किया। युवा रेल कर्मी यशवंत नायक राउरकेला से आकर रक्तदान किया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश लागुरी ने अपना 41 वां रक्तदान कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। शिविर में मायाधार बेहरा, देवराय चातर, आयुब स्कूल के संस्थापक प्रधान बिरुवा, कोल्हान हेल्पिंग हैंड के प्रकाश लागुरी, डॉक्टर ज्योति रंजन के अलवा स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी कार्यक्रम में माजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.