चाईबासा, अप्रैल 21 -- चाईबासा। कुमारडुंगी थाना अंतर्गत कुसमबे गांव निवासी लखन बरजो की पुत्री 24 वर्षीय सुमित्रा बरजो ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार रविवार को रात में मृतका परिजनों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। आधी रात को घर से निकल गई और गांव से कुछ दूर जाकर एक इमली के पेड़ में दुपट्टा से फांसी के फंदा बांध के झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह मृतका की मां जसमती बरजो शौच के लिए खेत की ओर जा रही थी। अचानक उसकी नजर सुमित्रा पर पड़ी तो उसे फांसी के फंदे से लटका पाया। यह भी पढ़ें- कुमारडूंगी में युवती ने लगाई फांसी इसके बाद घटना की सूचना ग्रामीण मुंडा को दी गई। मुंडा घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर आई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई...