कुमारडुंगी में आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ
चाईबासा, जून 13 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। शुक्रवार को कुमारडूंगी प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के सहयोग से आम बिक्री स्टॉल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पंचायत समिति सदस्य तथा बीपीएम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आम बिक्री स्टॉल का संचालन कुमारडूंगी सीएलएफ द्वारा किया जा रहा है। स्टॉल में विभिन्न किस्म के ताजे एवं गुणवत्तायुक्त आम, जैसे आम्रपाली, लंगड़ा और हिमसागर, बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। प्रखंड कर्मियों, जेएसएलपीएस कर्मियों तथा राहगीरों ने उत्साहपूर्वक आमों की खरीदारी की।इस अवसर पर बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उत्पादक समूहों की विपणन क्षमता को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण महिलाओं को आर्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.