धनबाद, अप्रैल 2 -- महुदा, प्रतिनिधि। कुमारडीह बस्ती स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री 108 बजरंग बली महायज्ञ को लेकर बुधवार को गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बेलाखोंदा, भाटडीह होते हुए दामोदर नदी तट पर पहुंची जहां आचार्यों ने पुजा अर्चना करने के पश्चात कलश में जल भरण करवाया। तत्पश्चात कलश यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची। कलश यात्रा समापन के बाद मंदिर में आचार्यों द्वारा पंचांग पुजन सह मंडप प्रवेश करवाया गया। संध्या आरती के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया। यजमान के रूप में पूर्व मुखिया संपद घोषाल एवं उनकी मुखिया पत्नी संगीता घोषाल शामिल थी। पुरोहित के रूप में नयन बनर्जी, उदय बनर्जी, सहायक-आलोक चटर्जी, कल्याणी चटर्जी, अस्टम चटर्जी, बिजन चटर्जी शामिल थे। कार्यक्रम को सफल ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.