धनबाद, अप्रैल 4 -- महुदा, प्रतिनिधि। कुमारडीह बस्ती के हनुमान मंदिर में चल रहा तीन दिवसीय श्रीश्री 108 बजरंगबली महायज्ञ शुक्रवार को पुर्णाहुति के साथ सम्पन्न हो गया। इससे पूर्व प्रात: से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे थे। आचार्य नयन बनर्जी, उदय बनर्जी, आलोक चटर्जी एवं कल्याण चटर्जी के द्वारा यज्ञकुंड में अग्नि प्रज्वलित कर मंत्रोचार के साथ महायज्ञ शुरू किया गया। चंडीपाठ पुजन के साथ पंचदेवता पूजन किया गया। यज्ञ मंडप में आसीन यजमान संपद घोषाल एवं उनकी पत्नी संगीता घोषाल ने यज्ञकुंड में हवन कर पुर्णाहुति दी। लगभग दो घंटे तक पूजा अर्चना के बाद पुर्णाहुति के साथ हनुमत महायज्ञ का समापन हुआ। महायज्ञ समापन के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे एवं महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.