धनबाद, अप्रैल 2 -- महुदा, प्रतिनिधि। भाटडीह ओपी क्षेत्र के कुमारडीह निवासी मांझु दास के घर में सोमवार की रात चोरी हो गई। इस संबंध में मांझु दास की पुत्री कविता कुमारी ने भाटडीह ओपी को लिखित शिकायत देकर अपराधियों के खिलाफ कानुनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में उसने बताया है कि अपराधियों ने उसके पिता के घर का ताला तोड़कर दो पीस सोने का चेन, एक जोड़ा सोने की कान बाली, सोना का एक लॉकेट, चांदी का दो जोड़ा पायल तथा कांसा एवं पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए तथा घर का सारा समान बिखेर कर चले गए। चोरी गए समानों की कीमत लगभग तीन लाख से अधिक बतायी जाती है। उसने बताया कि घटना के समय घर बंद था तथा घर में कोई नहीं था। भाटडीह ओपी पुलिस आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.