हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- संतोष जोशी, हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल साइबर अपराधियों के निशाने पर है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार कुमाऊं के छह जिलों में साइबर ठग हर घंटे 33 हजार रुपये की लोगों को चपत लगा रहे हैं। औसतन की बात करें तो आठ लाख रुपये रोजाना की काली कमाई कर रहे हैं।पुलिस विभाग से आरटीआई में मिली जानकारी के मुताबिक पिछले एक साल में कुमाऊं मंडल में साइबर ठगी के संगठित गिरोहों ने 312 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इन लोगों से 31.85 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। मासिक औसत की बात करें तो हर महीने लगभग 2.65 करोड़ व हर दिन आठ लाख रुपये लोगों के बैंक खातों से उड़ा रहे हैं।यूएस नगर और नैनीताल सबसे ज्यादा प्रभावितआंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि घनी आबादी वाले जिले ठगों की पहली पसंद बने हुए हैं। ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में सर्वाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.