हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- कमलेश कुमार, हल्द्वानी। कुमाऊं से उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों तक आवाजाही को आसान बनाने के लिए हल्द्वानी-चोरगलिया सितारगंज मार्ग को फोरलेन करने की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित फोरलेन बनने के बाद हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग सीधे बरेली हाईवे से जुड़ेगा। इससे पहाड़ से बरेली, पीलीभीत और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को बेहतर और सुगम संपर्क मिल सकेगा। वहीं आगे आगरा, कासगंज, मथुरा और वृंदावन समेत उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों तक पहुंच भी आसान होने की उम्मीद है। हल्द्वानी से सितारगंज सिडकुल के बीच प्रस्तावित फोरलेन परियोजना के करीब 30 किलोमीटर हिस्से का प्राथमिक सर्वे पूरा हो चुका है। अब लोक निर्माण विभाग ने परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रस्तावित सड़क की चौड़ाई मौजूदा करीब साढ़े पांच मीटर से बढ़...