नैनीताल, मार्च 28 -- नैनीताल, संवाददाता।कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने लंबे इंतजार के बाद अब सभी कॉलेजों को तुरंत प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष परीक्षाफल घोषित होने में हुई देरी के कारण नए शैक्षणिक सत्र की गतिविधियां काफी प्रभावित हुई थीं, जिससे छात्र असमंजस की स्थिति में थे।हालांकि विश्वविद्यालय में कक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी थीं, लेकिन रिजल्ट न आने के कारण छात्र कक्षाओं में उपस्थित नहीं हो रहे थे। अब बड़ी संख्या में विभिन्न पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी होने के बाद, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने सभी संबद्ध कॉलेजों को स्पष्ट किया है कि वे सम सेमेस्टरों में प्रवेश की प्रक्र...