नैनीताल, मार्च 20 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित नहीं होने से शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। दिसंबर-जनवरी में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम अब तक जारी नहीं हो सके हैं, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मई में अगले सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित की गई हैं। ऐसे में हजारों छात्रों के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परिणाम घोषित होने में हो रही देरी का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। कई छात्र अब तक अपनी कक्षाओं में नियमित रूप से शामिल नहीं हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि वे अगले सेमेस्टर में प्रमोट होंगे या नहीं। स्थिति यह है कि कई विभागों में अभी तक नए सेमेस्टर के कोर्स भी शुरू नहीं हो सके हैं, जिससे शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। छात्रों का...