कुमाऊं विश्वविद्यालय ने डिग्री कॉलेज में किया पैनल निरीक्षण
रुद्रपुर, मार्च 13 -- किच्छा, संवाददाता। कुमाऊं विवि ने राजकीय महाविद्यालय में सम्बद्धता के लिए पैनल निरीक्षण किया। पैनल टीम ने महाविद्यालय में संचालित इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाज शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी व अर्थशास्त्र विषयो का निरीक्षण किया। गुरुवार को महाविद्यालय पहुंची पैनल टीम ने पैनल महाविद्यालय के सभी आधारभूत स्त्रोत वह अन्य विषयों का व्यापक रूप से परीक्षण किया। पैनल ने महाविद्यालय की सभी योजनाओं, विषयों और अन्य आधारभूत सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव रतन ने पैनल के सदस्यों का स्वागत किया। पैनल निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय प्राध्यापक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.