कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव आज
नैनीताल, सितम्बर 30 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्र महासंघ का चुनाव गुरुवार को हर्मिटेज भवन में आयोजित किया जा रहा है। इस चुनाव की खास बात यह है कि नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, मतदान, मतगणना और अंतिम परिणाम की पूरी चुनावी प्रक्रिया एक ही दिन में संपन्न कराई जाएगी।विश्वविद्यालय के परिसर और संबद्ध 21 राजकीय महाविद्यालयों से निर्वाचित विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ही इस चुनाव के निर्वाचक मंडल के सदस्य हैं। यही प्रतिनिधि मतदान प्रक्रिया के माध्यम से छह सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन करेंगे। महासंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया जाएगा। चुनाव लड़ने की पात्रता केवल सत्र 2026-27 के निर्वाचित विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों के पास होगी। प्रत्याशी, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.