कुमाऊं विश्वविद्यालय की जू-जित्सु टीम भोपाल रवाना
रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। जिला जू-जित्सू संघ के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कुमाऊं विवि नैनीताल की जू-जित्सु टीम को ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी जू-जित्सु प्रतियोगिता के लिए रुद्रपुर से रवाना किया। यह प्रतियोगिता 20 से 24 अप्रैल तक भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में होगी। कुमाऊं विवि की 23 सदस्यीय टीम में 13 महिला और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। भारत भूषण चुघ ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय और राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कोच ऋषि पाल भारती की सराहना की। महिला वर्ग में शिवानी, कौशल्या गुप्ता, लोरी, खुशबू जोशी, साक्षी जोशी, श्रीपर्णा जोशी, पायल मेहता, मीनाक्षी पंत, काव्य आर्या, आरती मेहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.