कुमाऊं विवि में 21 जुलाई के बाद शुरू होगी पीएचडी काउंसिलिंग
नैनीताल, जुलाई 16 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शोध अनुभाग द्वारा विषयवार मेरिट सूची जारी करने के बाद, 21 जुलाई से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसी मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में सीटें आवंटित की जाएंगी।इस वर्ष विभिन्न परिसरों और कॉलेजों की लगभग 100 सीटों पर शोधार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के बाद चयनित अभ्यर्थी संबंधित विभागों में पंजीकरण कराएंगे। शोध निदेशक प्रो. एनजी साहू ने बताया कि प्रक्रिया को समयबद्ध और शीघ्र पूरा करने के लिए सभी तैयारियां हो चुकी हैं। जल्द विस्तृत कार्ययोजना जारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.