कुमाऊं विवि में सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का समापन
नैनीताल, सितम्बर 16 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के मालवीय मिशन-टीचर ट्रेनिंग सेंटर की ओर से शिक्षकों के लिए आयोजित सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। 10 से 16 सितंबर तक चले प्रशिक्षण में 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।समापन सत्र के मुख्य अतिथि एनसीसी ग्रुप नैनीताल के ग्रुप कमांडर कमोडोर रिची रंजन ने मानवीय सहायता एवं आपदा राहत में भारतीय सशस्त्र बलों की भूमिका पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, संसाधनों का उचित उपयोग और नागरिक प्रशासन के साथ समन्वय राहत एवं बचाव कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है। एमएमटीटीसी निदेशक प्रो. दिव्या यू जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण में सैद्धांतिक जानकारी के साथ प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें अग्निशमन उपकरणों के उपयोग, खोज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.