नैनीताल, मई 27 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने वर्ष 2025 के लिए रिसर्च अवार्ड्स की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ की ओर से जारी अधिसूचना में शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाले शोध कार्यों और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है। आवेदन 6 जून की शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकेंगे।पीएचडी शोधार्थियों के लिए 'रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड' की श्रेणी रखी गई है। इसके लिए वही शोधार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने वर्ष 2025 में प्रथम या कॉरेस्पोंडिंग लेखक के रूप में शोध पत्र प्रकाशित किए हों। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए कुल तीन पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक विभाग के लिए अलग से एक पुरस्कार सुरक्षित रहेगा। यह भी पढ़ें- ...