नैनीताल, अप्रैल 9 -- नवीन पालीवाल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में लंबे अंतराल के बाद शिक्षकों की नियमित भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए बीते बुधवार से साक्षात्कार शुरू हो चुके हैं। पहले चरण के साक्षात्कार 11 अप्रैल तक होंगे। कुमाऊं विवि में नियमित पदों पर यह प्रक्रिया करीब 13 वर्षों बाद हो रही है। इससे पहले वर्ष 2013 में नियमित भर्ती हुई थी।विवि प्रशासन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विषयों में करीब 35 पदों को भरा जाना प्रस्तावित है। पहले चरण के साक्षात्कार 11 अप्रैल तक होंगे। फार्मेसी, भूगोल, कंप्यूटर साइंस और हिन्दी विषयों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जबकि अन्य विषयों के लिए साक्षात्कार जारी हैं। इन पदों के लिए कुल 199 अभ्यर्थियों ने आवेद...