नैनीताल, जनवरी 1 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में गुरुवार को आयोजित स्नातक और स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षाएं विवि प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आईं। अतिथि शिक्षकों को सेवा विस्तार के चलते अस्थायी ब्रेक देने का सीधा असर परीक्षा व्यवस्था पर देखने को मिला। सीमित स्टाफ और बढ़ते दबाव के बीच परीक्षा किसी तरह संभाली जा सकी। कुविवि में करीब सौ से अधिक प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं। जिनमें संविदा शिक्षकों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। कक्ष निरीक्षकों की कमी के चलते कई परीक्षा केंद्रों पर नियमित शिक्षकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी पड़ी। बड़ी संख्या में नियमित शिक्षक पहली बार कक्ष निरीक्षक और पर्यवेक्षक की भूमिका में दिखाई दिए। प्रभारी कुलसचिव राकेश विश्वकर्मा ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा रही है और छात्रों को कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.