नैनीताल, दिसम्बर 9 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी परिसर, महाविद्यालय और संस्थानों के वे विद्यार्थी, जिन्होंने स्नातक अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा तो उत्तीर्ण कर ली है, लेकिन पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा अभी तक पास नहीं कर पाए हैं, वे इस विशेष परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए विश्वविद्यालय का पोर्टल 15 दिसंबर तक खुला रहेगा। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.kunainital.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद आवेदन शुल्क जमा नहीं किया जा सकेगा, इसलिए सभी संबंधित विद्यार्थी 15 दिसंबर तक अपना आवेदन पत्र ऑन...