नैनीताल, फरवरी 24 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में लंबे समय से लंबित नियुक्तियों, कर्मचारियों के नियमितीकरण और विश्वविद्यालय की स्वायत्तता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कार्यपरिषद एवं विश्वविद्यालय सभा के सदस्यों ने कुलपति को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में दस वर्ष या उससे अधिक समय से संविदा पर कार्यरत योग्य शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को तुरंत नियमित करने की मांग की गई है। विवि में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के कई पद 13 वर्षों से अधिक समय से खाली पड़े हैं। खासकर चार नवस्थापित विभागों में पद सृजन के बाद से ही नियुक्तियां नहीं हो सकीं। कार्यपरिषद सदस्य अरविंद पडियार समेत अन्य ने एक माह के भीतर चयन प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। कार्यपरिषद और विश्वविद्यालय सभा की शीघ्र बैठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.