कुमाऊं विवि में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित
नैनीताल, मई 19 -- नैनीताल। प्रदेश के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर कुमाऊं विवि में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कार्यालय आदेश जारी कर सभी परिसरों एवं विभागों को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं। प्रभारी कुलसचिव राकेश विश्वकर्मा की ओर से जारी आदेश के अनुसार शासन के निर्देशों के क्रम में 19 मई से 21 मई तक विश्वविद्यालय एवं उसके सभी परिसरों में राजकीय शोक रहेगा। इसके अलावा अन्त्येष्टि पर आज यानि बुधवार को विवि के प्रशासनिक भवन समेत सभी परिसरों के कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, पूर्व निर्धारित विवि परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार यथावत संपन्न कराई जाएंगी। यह भी पढ़ें- कुमाऊं विवि में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित यह भी पढ़ें- ईमानदार और अनुशासित नेतृत्व के लिए हमेशा याद किए जाएंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.