नैनीताल, अक्टूबर 2 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर स्थित समाजशास्त्र विभाग की ओर से 5 और 6 अक्तूबर को 'स्टैटिस्टिकल एनालिसिस यूजिंग जमोवी' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला गणित विभाग के सम्मेलन कक्ष में होगी।आयोजक सचिव प्रो. दीपक पालीवाल और डॉ. सरोज ने बताया कि कार्यशाला में प्रतिभागिता के लिए देशभर से करीब 80 आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभिन्न राज्यों से शोधार्थी, परास्नातक विद्यार्थी और शिक्षक कार्यशाला में शामिल होने नैनीताल पहुंचेंगे। सामाजिक विज्ञान के शोध में सांख्यिकीय विश्लेषण के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए कार्यशाला को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह है। कार्यशाला का उद्देश्य शोधार्थियों को निःशुल्क और मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर 'जमोवी' के माध्यम से आंकड़ों के विश्लेषण का व्यावहारिक प...