नैनीताल, मार्च 31 -- नैनीताल, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुमाऊं विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और छात्र हितों की अनदेखी को लेकर आवाज उठाई है। मंगलवार को परिषद के जिला संयोजक धीरज गरकोटी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।एबीवीपी ने तीन प्रमुख मुद्दों को उठाया। पहली मांग पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर की गई, जिसमें वर्तमान में जारी विज्ञप्ति को निरस्त करने की मांग करते हुए विश्वविद्यालय से स्वयं पारदर्शी प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का आग्रह किया गया। दूसरी मांग के तहत परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षा शुल्क जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की आवश्यकता बताई। उनका कहना है कि मौजूदा समय सीमा बहुत कम है, जिससे दूरदराज क्षेत्रों के छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.