नैनीताल, नवम्बर 28 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि की छात्र पत्रिका 'विमर्श' के तृतीय संस्करण का शुक्रवार को कुलपति प्रो. डीएस रावत ने विमोचन किया। कुलपति ने बताया कि विमर्श के प्रथम अंक का विमोचन इसी वर्ष जून में कुलाधिपति राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने किया था। विमर्श के शिक्षक संपादक प्रो. रीतेश साह हैं, जबकि छात्र संपादक मंडल में नंदिनी जोशी, आस्था और पदमा ने सामग्री संग्रह, डिजाइन, रिपोर्टिंग और साक्षात्कार सहित संपादन प्रक्रिया में योगदान दिया। इस संस्करण में पूर्व छात्र कर्नल (डॉ.) गिरिजा शंकर मुनगली तथा डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा के साक्षात्कार शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.