नैनीताल, जुलाई 11 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। नए शैक्षणिक सत्र के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी।पहले चरण में अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में ऑनलाइन आवेदन के आधार पर मेरिट सूची जारी कर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। मेरिट सूची जारी होने के बाद विभिन्न संकायों में सीटों की उपलब्धता के अनुसार कई चरणों में प्रवेश दिए जाएंगे। प्रत्येक चरण में चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क जमा कर औपचारिकताएं पूरी करनी होंग...