कुमाऊं विवि में कई विषयों के परीक्षाफल लंबित
नैनीताल, अगस्त 21 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद कई विषयों के परीक्षाफल अब तक घोषित नहीं हो सके हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर के साथ ही कई व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परिणाम लंबित होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी अपने पिछले वर्ष अथवा सेमेस्टर के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इससे अगली कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार जुलाई तक अधिकांश परीक्षाफल घोषित हो जाने चाहिए थे, लेकिन अगस्त का तीसरा सप्ताह बीतने के बाद भी कई परिणाम जारी नहीं हो पाए हैं। परिणाम लंबित होने से विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.