नैनीताल, जुलाई 13 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज यानी मंगलवार को करेक्शन विंडो खुली रहेगी। विवि ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन का अंतिम अवसर दिया है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार करेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 जुलाई को कॉलेज स्तर पर अभ्यर्थियों की वरीयता (मेरिट) सूची तैयार की जाएगी। इसके आधार पर विवि परिसरों, संबद्ध महाविद्यालयों व निजी संस्थानों में 16 से 31 जुलाई तक स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया संचालित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...