नैनीताल, अगस्त 12 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में संचालित चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए बुधवार से ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षक शिक्षा के विभिन्न आयामों के साथ विश्वविद्यालयी जीवन, व्यावसायिक दक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी जा रही है।कार्यक्रम के दौरान पुस्तकालय व पुस्तक संसाधन, योग एवं मानसिक स्वास्थ्य, मौलिक अधिकार और कर्तव्य, प्राथमिक व प्रारंभिक शिक्षा में भविष्य की संभावनाओं समेत विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। शिक्षा विभाग के अनुसार आईटीईपी के तहत बीए-बीएड, बीएससी-बीएड और बीकॉम-बीएड जैसे चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में वर्तमान में करीब 400 व...