नैनीताल, मार्च 13 -- नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट ने कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के पूर्व रजिस्ट्रार सुधीर बूढ़ाकोटी की पुरानी पेंशन योजना के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से छह सप्ताह में जवाब मांगा है। बुढ़ाकोटी की ओर से याचिका दायर कर मामले को चुनौती दी गई है। सुनवाई मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता व न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ में हुई। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शैलेंद्र नौडियाल ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता 1991 में भारतीय खेल प्राधिकरण में सहायक निदेशक के पद पर नियुक्त हुए थे। 2009 में उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद पर तैनाती दे दी गई। 2011 में उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिखकर उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने की मांग की। वर्ष 2013 में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति ने एक आदेश ...