नैनीताल, जून 18 -- नैनीताल। विवि प्रशासन ने डीएसबी परिसर, नैनीताल और सर जेसी बोस तकनीकी परिसर भीमताल में 20 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार अवकाश 22 जून से 11 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। हालांकि इस दौरान परीक्षा मूल्यांकन कार्य से जुड़े शिक्षक, वैकेशनल स्टाफ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे। 13 जुलाई से दोनों परिसर पूर्ववत संचालित होंगे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 22 तक पंचम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...