नैनीताल, अगस्त 31 -- समारोह नैनीताल, संवाददाता।कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को सेवाकाल पूरा करने और डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा के अधिवर्षिता आयु पूर्ण करने पर सोमवार को विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों को प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी।समारोह में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को शॉल ओढ़ाकर और जागेश्वर धाम का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा को शॉल ओढ़ाकर गोलू देवता का चित्र भेंट किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने दोनों के विश्वविद्यालय को दी गई सेवाओं और कार्यों के कुशल निस्तारण के लिए आभार व्यक्त किया। यहां प्रभारी संकायाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार घिल्डियाल, डॉ. किरन तिवारी और डॉ. पंकज सिंह ने विचार रखे। संचालन प्रो...