कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान रावत को सीआरएस लीडरशिप अवॉर्ड
नैनीताल, जुलाई 9 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दीवान एस रावत को शैक्षणिक प्रशासन एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सीआरएस लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें बुधवार को गुजरात के राजकोट स्थित सौराष्ट्र विश्वविद्यालय में आयोजित समारोह में भारत के प्रख्यात परमाणु वैज्ञानिक एवं पद्म विभूषण डॉ. अनिल काकोडकर ने प्रदान किया।चिरंतन रसायन संस्था (सीआरएस) की ओर से दिया जाने वाला यह सम्मान देशभर के उन शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने शैक्षणिक नेतृत्व, उच्च शिक्षा के विकास तथा अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। संस्था की स्थापना वर्ष 2016 में पश्चिम बंगाल के विद्यासागर विश्वविद्यालय में हुई थी। प्रो. रावत को उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.