नैनीताल, मार्च 24 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सेवानिवृत्त लेखा परीक्षा अधिकारी एवं सहायक निदेशक (लेखा परीक्षा) बहादुर सिंह बिष्ट को विश्वविद्यालय की वित्त समिति का सदस्य नामित किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी की ओर से पत्र जारी किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिष्ट को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके प्रशासनिक एवं वित्तीय अनुभव को संस्थान के लिए उपयोगी बताया है। उम्मीद जताई गई है कि उनके मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय की वित्तीय व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.