कुमाऊं विवि की मुख्य और बैक परीक्षाएं शुरू
हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की मुख्य और बैक परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा के पहले दिन हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ी। अव्यवस्थाओं से बचने के लिए कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर जाने की अनुमति दी गई। जो छात्र अपने साथ मोबाइल और बैग लेकर आए थे, उन्हें सख्त हिदायत के साथ मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया और उनके सामान को वहीं जमा करवाया गया। शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इस पाली में बीएससी छठे सेमेस्टर बॉटनी की परीक्षा में 384 छात्र शामिल हुए। वहीं, बीएससी छठे सेमेस्टर गणित की परीक्षा में 299 छात्रों ने उपस्थिति द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.