रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय वुडबॉल महिला-पुरुष प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि मध्यांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा 22 से 27 फरवरी तक प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय की महिला एवं पुरुष टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महिला डबल्स वर्ग में गरिमा राणा और प्रिया पडियार की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष मिक्स डबल्स वर्ग में राजा सिंह और आस्था भोरे की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में कुमाऊं विवि से आठ महिला एवं आठ पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम के साथ वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सीईओ डॉ. नागेंद्र शर्मा के अलावा लोकेश पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.